ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime: फाइनेंस कर्मी की बैग में नहीं मिले पैसे तो गर्दन में मारी गोली, टैब और मोबाइल छीनकर भागे अपराधी

घटना के संबंध में SDPO विपिन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने युवक के गर्दन में गोली मारी है जिससे वो घायल हो गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

BIHAR POLICE
बदमाशों की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां थाना क्षेत्र के मलहनमा में देर शाम अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के डीओ को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। 


सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तब घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घटना की पहचान कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड नंबर 5 निवासी योगेन्द्र रविदास के 31 वर्षीय पुत्र नाथुन रविदास के रूप में हुई है। 


घायल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गणेशपुर से लोन संबंधी कागजातों को भरकर वो वापस लौट रहा था तभी इसी दरम्यान मलहनमा वार्ड नंबर 8 में बघला जरेला सड़क मार्ग पर पहले से घात लगाए पल्सर बाइक सवार अज्ञात तीन अपराधियों ने रुकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर ओवरटेक कर आगे से घेर लिया और बाइक की चाबी और मोबाइल छीनकर फेंक दिया।


 बदमाशों को लगा कि पैसा कलेक्शन करके लौट रहा हैा लेकिन उस वक्त हमारे पास पैसा नहीं था। जब पास में कुछ नहीं मिला तो मेरा मोबाइल टैब छीनकर फेंक दिया। फिर हमें जबरन गाड़ी पर बैठाने लगा जब हमने विरोध किया तो गर्दन में सटाकर गोली मार दिया। अपराधी मोबाइल और टैब छीनकर फरार हो गये।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृव में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि एक युवक को गर्दन में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है उसे अस्पताल से रेफर कर दिया गया है मामले की गहन जांच की जा रही है अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता