ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

फीस जमा नहीं होने पर स्कूल वालों ने नाम काट दिया, फांसी लगाकर दसवीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी

DESK: प्राइवेट स्कूल की मनमानी से तंग आकर एक छात्रा ने ऐसा कदम उठाया की इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल स्कूल की फीस को लेकर प्रबंधन ने ऐसा दवाब बनाया की 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर ख

फीस जमा नहीं होने पर स्कूल वालों ने नाम काट दिया, फांसी लगाकर दसवीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी
Santosh Singh
3 मिनट


DESK: प्राइवेट स्कूल की मनमानी से तंग आकर एक छात्रा ने ऐसा कदम उठाया की इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल स्कूल की फीस को लेकर प्रबंधन ने ऐसा दवाब बनाया की 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 


दिल को दहला देने वाली यह घटना हैदराबाद के नेरमडेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है जहां  स्कूल के रवैये से तंग आकर दसवीं की एक छात्रा ने यह कदम उठा लिया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा फीस के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा था। छात्रा को स्कूल से निकालने की धमकी भी दी गई थी। स्कूल की इस प्रताड़ना से तंग आकर 16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


पुलिस के अनुसार कोरोना को लेकर पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन में मृतका के माता-पिता की नौकरी चली गई थी जिसके कारण वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इसकी परवाह किए बगैर स्कूल प्रबंधन द्वारा 35 हजार रुपये फीस की मांग की गई लेकिन बड़ी मुश्किल से इस परिवार ने 15 हजार रुपये का इंतजाम किया और फीस स्कूल में जमा कराया। बकाए राशि का भुगतान 20 फरवरी तक कर दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बकाए फीस की मांग कर दी।



बकाए फीस की मांग आए दिन की जा रही थी और एक दिन फीस नहीं देने पर छात्रा की पढ़ाई रोक दी गई। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस तरह तंग किए जाने और पढ़ाई बंद कर दिए जाने से वह इतनी आहत हो गई कि उसने यह कदम उठाया। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा। स्कूल प्रशासन के इस रवैये का लोग विरोध कर रहे हैं। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।