ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: पिता ने बेटी को किन्नर समझकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता ने अपनी 18 महीने की बेटी को गला दबाकर हत्या कर दी है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता ने अपनी 18 महीने की बेटी को गला दबाकर हत्या कर दी है। दरअसल, पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र के भमेठ गांव के ब्रह्मदेव कुमार ने अपनी 18 महीने की पुत्री जाह्नवी कुमारी की मुंह और नाक दबाकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की मां हीना कुमारी ने पुत्री की हत्या को लेकर पति ब्रह्मदेव कुमार, सास राधा देवी और देवर कैलाश राम पर हत्या का आरोप लगाकर भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


हीना कुमारी ने बताया कि उसके पति, सास और देवर जाह्नवी को जन्म के समय से ही किन्नर बता रहे थे। पति ने मासूम बच्ची को किन्नर बताकर पहले भी उसे मारने की कोशिश करता थ, लेकिन किसी तरह अपनी बच्ची को बचा लिया था। वहीं, हीना ने आगे बताया कि मंगलवार को वो मक्का छीलने बहियार गई थी। इसी बीच उसके पति ब्रह्मदेव कुमार ने सास और देवर के बहकावे में आकर बच्ची की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी। जब वो घर वापस आई तो उसका पति पैर पकड़ कर कहने लगा कि उसने अपनी पुत्री की हत्या कर दी है इस बात को लेकर हल्ला न करे।


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के मुताबिक भवानीपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक बच्ची के शव को पुलिस कब्जे में लिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बच्ची के हत्यारे पिता ब्रह्मदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहुत जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल, सभी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पिता से पूछताछ की जा रही है।