ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: पिता और भाई ने ही ने ली युवती की जान, हैरान कर देगी हत्या की वजह

बिहार के गोपालगंज में एक पिता और भाई ने ही युवती की जान ले ली. हत्या के बाद शव को गंडक नदी में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है वह हैरान करने वाला है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने पिछले दिनों गंडक नदी से एक अज्ञात युवती की शव बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतिका के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरिश्चंद्र यादव और विक्की यादव दोनो पश्चिमी चम्पारण के बगहा के रहने वाले हैं।


दरअसल, पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उसके ही पिता और भाई ने कर दी थी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो दिन पूर्व यादोपुर के मंगलपुर महासेतु के पास एक अज्ञात युवती का शव गंडक नदी से बरामद किया गया था। युवती का कहीं और से हत्या कर शव यहां गंडक नदी में डंप किया गया था। 


सूचना पर यादोपुर पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया। फिर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात युवती की हत्या उसके ही पिता और भाई ने मिलकर की थी। युवती पश्चिमी चंपारण के बगहा की रहने वाली थी। उसका किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसके वजह से युवती के परिजन नाराज थे और इसी को लेकर घर वाले उससे नाराज थे। युवती के पिता हरिश्चंद्र यादव प्रेम प्रसंग की वजह से उसे बगहा से बेतिया में मामा के घर भेज दिया गया था।


मामा के घर पहुंचने के बाद भी युवती अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी। इसी बात से नाराज पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे मामा के घर से अकेले बाहर बुलाया और अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोपालगंज गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज