ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

छात्रा को जबरन कार में बैठा रहा था युवक, मना करने पर दिनदहाड़े मर्डर

DESK : एक सिरफिरे बदमाश ने कॉलेज परिसर के बाहर दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकार

छात्रा को जबरन कार में बैठा रहा था युवक, मना करने पर दिनदहाड़े मर्डर
Anamika
2 मिनट

DESK : एक सिरफिरे बदमाश ने कॉलेज परिसर के बाहर दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

जानकारी के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एक छात्रा परीक्षा देने आई थी. शाम में परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही छात्रा कैंपस से बाहर निकली तो i20 कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की.

लड़की ने जब कार में बैठने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी और फिर कार लेकर फरार हो गया, सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. दिनदहाड़े हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.