ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखें

फंदे से लटका मिला युवती का शव, कई जगहों पर काटी गई कलाई, घटनास्थल से चाकू बरामद, हत्या या आत्महत्या?

MUZAFFARPUR: अहियापुर थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। युवती की कलाई कई जगहों पर काटी पायी गई।

फंदे से लटका मिला युवती का शव, कई जगहों पर काटी गई कलाई, घटनास्थल से चाकू बरामद, हत्या या आत्महत्या?
Santosh Singh
3 मिनट

MUZAFFARPUR: अहियापुर थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। युवती की कलाई कई जगहों पर काटी पायी गई। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है। जिससे यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ कर रह गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की माने तो प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। मृतका के पिता का कहना था  कि सुबह 11 बजे मोबाइल पर उनकी बात बेटी से हुई थी। बातचीत के क्रम में बेटी ने आत्महत्या करने की बात कही थी।  

मृतक युवती की पहचान रजनी कुमारी के रूप में हुई है जो मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगरारी गांव की रहने वाली थी। न्यू पुलिस लाइन चौक के पास किराए के मकान में रहकर वो निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर वे घर के अंदर घुस गए लेकिन जब पंखे से झुलती बेटी का शव देखा तो हैरान रह गए। हिम्मत से काम लेते हुए पिता ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता की रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या? 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। पूरे मामले पर अहियापुर थाना के दारोगा नितेश कुमार ने बताया कि युवती के शव को देखकर प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है जिससे युवती की कलाई कई जगहों पर काटी पायी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। 

टैग्स