ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

फैक्ट्री से घर लौट रहे दो कर्मचारियों को मारी गोली, छिनतई का विरोध करने पर नकाबपोश 3 अपराधियों ने किया हमला

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हाजीपुर के औद्योगिक थान

फैक्ट्री से घर लौट रहे दो कर्मचारियों को मारी गोली, छिनतई का विरोध करने पर नकाबपोश 3 अपराधियों ने किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हाजीपुर के औद्योगिक थानाक्षेत्र के रेलवे ढाला पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक फैक्ट्री में काम करके लौट रहे बाइक सवार तीन कर्मियों को अपना निशाना बनाया है। 


कुरकुरे कंपनी की फैक्ट्री में काम खत्म करने के बाद बाइक से तीन लोग महुआ स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान अपराधियों ने फैक्ट्री के गार्ड और हेल्पर से छिनतई की जब तीनों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी।


रेलवे ढाला पर नकाबपोश तीन अपराधियों ने गोली मारी है। एक के हाथ में तो दूसरे के छाती में गोली लगी है। आनन फानन में इलाज के लिए घायल कर्मियों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता