ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

फेसबुक पर बॉयफ्रेंड ने अश्लील फोटो किया वायरल, सातवीं कक्षा की छात्रा ने उठा लिया बड़ा कदम

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है जहां एक बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल कर दिया। जिसके बाद गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

फेसबुक पर बॉयफ्रेंड ने अश्लील फोटो किया वायरल, सातवीं कक्षा की छात्रा ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है जहां एक बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल कर दिया। जिसके बाद गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके इस कदम से परिजन काफी सदमे में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 पश्चिमी करगहिया रजिस्टर कॉलोनी की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा। मृतका की पहचान पश्चिमी करगहिया वार्ड दो निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री के रूप में की गई है। रूबी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले एक माह से उसकी पढ़ाई बंद थी। घटना के समय किशोरी के पिता फल बेचने के लिए गये हुए थे और मां रोजना की तरह एक नर्सिंग होम में काम करने गई थी। घर पर वह अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ने भेज दिया था। इसके बाद वह साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से झूल गई।


बाद में एक पड़ोसी ने खिड़की से उसे पंखे से झूलते देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। मौके पर परिजन पहुंचकर शव को नीचे उतारा और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कालीबाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार बालेंदु मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतका की मां मंतूरी देवी ने बताया कि उसकी बहन की सास का बेटा मोतिहारी के गायघाट निवासी अमरजीत कुमार चार-पांच माह पहले से रूबी से बात करता था। अमरजीत रूबी का कुछ फोटो खींच लिया था। वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था। जिससे रूबी हमेशा मानसिक तनाव में रहती थी। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर फोटो वायरल कर दिया था। जिस सदमे से उसकी पुत्री ने फांसी के फंदे पर लटक कर आपनी जान दे दी है। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी घर वाले कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।