ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

फेसबुक पर पैसे मांग रहे हैं BJP विधायक ? सायबर अपराधियों ने बनाया शिकार

BHAGALPUR : लालू फ़ोन कांड के बाद चर्चा में आये भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा से विधायक ललन कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कभी स्कॉर्पियो

फेसबुक पर पैसे मांग रहे हैं BJP विधायक ? सायबर अपराधियों ने बनाया शिकार
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : लालू फ़ोन कांड के बाद चर्चा में आये भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा से विधायक ललन कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कभी स्कॉर्पियो खरीद कर उसकी डिलीवरी शोरूम में लेने की बजाय विधानसभा में लेने के लिए तो कभी अपनी पहली सैलरी से भैंस खरीदकर उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने जैसे अपने अनोखे अंदाज की वजह से वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर फेसबुक की वजह से विधायक चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल, फेसबुक पर विधायक की आईडी से लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही थी. जब उनकी फ्रेंड लिस्ट के लोगों ने उन्हें फ़ोन कर मामले की जानकारी दी तो विधायक खुद हैरान रह गए और तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. 


बताया जा रहा है विधायक का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्तों से रुपये मांगे जा रहे थे. दरअसल, विधायक ललन कुमार का फोटो लगाकर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया है. इस आईडी से कई लोगों को मैसेज कर रुपये की मांग की गई है. फेसबुक मैसेंजर से अपने मित्र का एक्सीडेंट होने की बात कह पे फोन से रुपये मांगे जा रहे हैं. मित्र का एक्सीडेंट होने की बात बताकर छोटी सी हेल्प करने का मैसेज कई लोगों को आया और जल्द रुपया ट्रांसफर करने को कहा. हालांकि सभी से अलग-अलग राशि की मांग की गई है. 


जब कई लोगों को मैसेंजर पर इस तरह का मैसेज आना शुरू हुआ तो लोगों ने इसकी सूचना फोन पर विधायक को दी. विधायक ने बताया कि कई लोगों ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि उन्‍होंने किसी दोस्त से रुपये की मांग नहीं की है और न ही उनके कोई दोस्त एक्‍सीडेंट हुआ है. विधायक ललन कुमार ने अपना फेसबुक आईडी लॉक कर दिया है. उन्‍होंने कहा उनका फोटो लगाकर फेक आईडी बनाकर कोई और यह काम कर रहा है. उन्होंने लोगों को इस तरह के मैसेज से सतर्क रहने की बात कही. 


वहीं विधायक ने इस मामले को लेकर आईटी सेल पटना में शिकायत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना लगातार घट रही है. ऐसे लोगों पर आईटी सेल सख्त कार्रवाई करें. आपको बता दें कि इसके पहले भी कई बार विधायकों की फेक प्रोफाइल बनाकर साइबर अपराधी लोगों से रुपये की डिमांड कर चुके हैं. गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह का भी फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये की मांग की जा चुकी है. 

टैग्स