ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

फेसबुक पर सीएम नीतीश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाला शख्स पकड़ाया, 20 लोगों पर FIR

NAWADA : फेसबुक एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां हर किसी को अपनी भावना ज़ाहिर करने की आज़ादी है। लेकिन इसके लिए भी कुछ कम्युनिटी गाइडलाइन्स हैं, जिसका हर यूजर को पालन करना होता है। इसी बीच

फेसबुक पर सीएम नीतीश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाला शख्स पकड़ाया, 20 लोगों पर FIR
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : फेसबुक एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां हर किसी को अपनी भावना ज़ाहिर करने की आज़ादी है। लेकिन इसके लिए भी कुछ कम्युनिटी गाइडलाइन्स हैं, जिसका हर यूजर को पालन करना होता है। इसी बीच नवादा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपने फेसबुक पेज के ज़रिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। फिर क्या था! वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 



हैरानी की बात तो ये है कि युवक के इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद भी किया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। पकड़ा गया युवक टिंकल कुमार नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दोपटा गांव के रहने वाले अजय पांडेय का बेटा है। वीडियो शेयर होते ही तेज़ी से वायरल होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया।



इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि हर्ट टचिंग एंटरटेनमेंट नाम के एक फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जो धीरे-धीरे वायरल होने लगा। इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। मास्क लगाकर कुछ लोग अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं और सीएम के खिलास नारे भी लगा रहे हैं। 



वहीं, जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे इंटरनेट मीडिया से वीडियो मिली थी, जिसे पोस्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। 

टैग्स