ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

एक्सपायरी इंजेक्शन देने से युवती की मौत, मेडिकल स्टोर में पहुंचकर परिजनों ने लगवायी थी सुई, घटना के बाद दुकान बंद कर दुकानदार फरार

ARRAH: आरा में मेडिकल स्टोर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही की वजह से एक युवती की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद परिजन युवती को लेकर मेडिकल स

एक्सपायरी इंजेक्शन देने से युवती की मौत, मेडिकल स्टोर में पहुंचकर परिजनों ने लगवायी थी सुई, घटना के बाद दुकान बंद कर दुकानदार फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा में मेडिकल स्टोर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही की वजह से एक युवती की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद परिजन युवती को लेकर मेडिकल स्टोर गये थे जहां दवा दुकान वाले ने युवती को इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन एक्सपायरी होने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। 


जिसके बाद परिजन युवती को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में युवती को ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने मेडिकल स्टोर वाले पर एक्सपायरी इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। युवती की मौत की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर का मालिक दुकान बंद कर फरार हो गया है। इस घटना से इलाके के लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता