ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EoU, 36 घंटों तक तीखे सवालों का सामना करेगा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड

Sanjeev Mukhiya: देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को आर्थिक अपराध इकाई ने गुरुवार की देर रात दानापुर के एक अपार्टमेंट से अरेस्ट किया था. आर्थिक अपराध इकाई अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

Sanjeev Mukhiya Arresting
रिमांड पर नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sanjeev Mukhiya: देश के सबसे चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गुरुवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जिसे नेपाल और न जाने कहां-कहां तलाश कर रही थी वह सरकार की नाक के नीचे यानी राजधानी पटना में छिपा था।अब ईओयू संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


दरअसल, गुरुवार की देर रात आर्थिक अपराध इकाई को फरार संजीव मुखिया का इनपुट मिला और पुलिस ने दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में एक अपार्टमेंट की घेराबंदी की और छापेमारी कर मास्टरमाइंट को धर दबोचा था। गिरफ्तार करने के आर्थिक अपराध इकाई ने कोर्ट से उसकी पांच दिन की रिमांड मांगी थी।


कोर्ट ने ईओयू के द्वारा दाखिल की गई रिमांड की अर्जी को मंजूर कर लिया है। आर्थिक अपराध इकाई ने पांच दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने महज 36 घंटे की रिमांड को मंजूरी दी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम बेऊर जेल में बंद संजीव मुखिया को शनिवार को रिमांड पर लेगी और लगातार 36 घंटों तक उससे पूछताछ करेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता