ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अय्याशी में इंजीनियर का बेटा बना लुटेरा, पुलिस ने दोस्त के साथ किया गिरफ्तार

Aurangabad: अय्याशी जो न करवा दे...औरंगाबाद से एक खबर आ रही है जहां पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. खुलासे में जो बात पुलिस ने मीडिया को बताई है वो काफी चौंकाने वाली है. पु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
Aurangabad: अय्याशी जो न करवा दे...औरंगाबाद से एक खबर आ रही है जहां पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. खुलासे में जो बात पुलिस ने मीडिया को बताई है वो काफी चौंकाने वाली है. पुलिस ने जिस दो लड़के को गिरफ्तार किया है वो सिर्फ अय्याशी के लिए बाइक की चोरी करते थे. बाइक चोर गिरोह के जिस दो लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमे से एक युवक के पिता इंजीनियर हैं और मां शिक्षिका. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो गिरफ्तार युवक ने बताया कि मैं मौज मस्ती करने के लिए बाइक की चोरी करता था. गिरफ्तार युवक गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के छ्तिहर गांव का रहने वाला मनीष कुमार और राहुल कुमार है. एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले जिले के बारुण, जम्होर में बाइक छिनतई की घटना घटी थी और इसी महीने के 6 जून को रफीगंज में दो बाइक की लूट हुई थी. पुलिस ने एसडीपीओ सदर अनूप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जम्होर एवं रफीगंज के थानाध्यक्ष के साथ एक टीम गठित की और गिरोह के चार सदस्यों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने लूटी गई दो बाईक और दो मोबाइल बरामद किया गया है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता