ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली

कई हत्याकांड के आरोपी मो.रजा को गिरफ्तार कर पुलिस पटना मरीन ड्राइव से ला रही थी। तभी वह वैन से उतरकर भागने लगा और पुलिस के ऊपर गोली चलाने लगा। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मार दी।

BIHAR
पटना में एनकाउंटर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के गंगा सेतु पथ (मरीन ड्राइव) से आ रही है। जहां पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लग गई। मरीन ड्राइव पर इनकाउंटर से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने एक अन्य अपराधी को अरेस्ट कियाा है जबकि पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। 


जिस अपराधी को पुलिस ने दबोचा है, वो व्हाइट रंग का शर्ट पहन रखा था। उसके पैर से रक्त स्त्राव हो रहा था तब पैर में गमछा बांधकर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। गोली लगने वाले अपराधी का नाम मोहम्मदा रजा है। जो शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद रजा कई हत्याकांड का आरोपी है। वह दो हत्या के केस में वांटेड था। उसे पकड़कर लाया जा रहा था। उसके पैंट में एक हथियार था, वह गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की और फायरिंग करने लगा। एसटीएफ ने अपने बचाव में गोली चलाई जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गयी और एसटीएफ का दो जवान घायल हो गया है। घायल एसटीएफ जवानों और बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना को लेकर कांड दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। 


बता दें कि पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके में 4 अप्रैल को शाहनवाज नाम के युवक की कोर्ट जाते समय गंगा पथ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाहनवाज अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया। मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने शाहनवाज पर गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में शाहनवाज को PMCH ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद रजा शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है। मोहम्मद रजा दो हत्याकांड का वांटेड है। पुलिस की टीम ने उसे पटना सिटी से दबोचा था। जो पटना सिटी के आलमगंज इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद मरीन ड्राइव से उसे पटना लाया जा रहा था। तभी वह पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने लगा और पिस्टल से फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इस दौरान एसटीएफ का दो जवान भी घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली