ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, पुलिस की उड़ी नींद

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सगे भांजे द्वारा अपने मामा-मामी सहित उनके 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग

एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, पुलिस की उड़ी नींद
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सगे भांजे द्वारा अपने मामा-मामी सहित उनके 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस-प्रशासन की भी नींद उड़ गई है. 


घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अयोध्या के निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे. नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.


मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया से मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है. आरोपी के परिजनों को उठाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस की पांच टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच के बाद कार्रवाई होगी जांच में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

टैग्स