ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

एक घंटे के भीतर एक थानाक्षेत्र में दो स्वर्ण व्यवसायी पर हमला, इलाके में दहशत

VAISHALI: वैशाली में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक नहीं बल्कि दो स्वर्ण कारोबारी को अपना

एक घंटे के भीतर एक थानाक्षेत्र में दो स्वर्ण व्यवसायी पर हमला, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: वैशाली में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे  हैं। बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक नहीं बल्कि दो स्वर्ण कारोबारी को अपना निशाना बनाया। गोरौल थाना क्षेत्र में ही दोनों वारदात को अंजाम दिया गया है। एक घंटे के भीतर दो स्वर्ण व्यवसायी पर हुए हमले से इलाके में दहशत का  माहौल है। 


गोरौल थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को हथियार दिखाकर एक लाख कैश और सोना-चांदी लूट लिया। राजेश ज्वेलर्स के मालिक दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी इसी दौरान 4 अपराधियों ने हथियार के बल पर सतपुरा गांव स्थित स्वर्ण व्यवसायी को रोक लिया और हथियार दिखाकर एक लाख कैश और सोना-चांदी लूट लिया।  मौके पर पहुंची गोरौल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि एक ही थाना क्षेत्र में दो स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया गया है।


पहली घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया की है। जहां सर्राफा कारोबारी दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ घर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और गोली मार दी। गोली मारने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच कार सवार अपराधी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों पिता-पुत्र को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


बताया जाता है कि गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया के पास स्वर्ण कारोबारी की दुकान है। दुकान पर बाप-बेटे दोनों बैठे हुए थे। शाम होने के बाद दुकान बंद कर दोनों घर के लिए निकल रहे थे तभी स्कार्पियो सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र से लूटपाट करने लगे। लूट के दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मारी और मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोरौल पुलिस दोनों घायलों को स्वास्थ्य समुदाय भवन गोरौल ले गये जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वर्ण व्यवसायी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुद बकरा गांव निवासी  शत्रुघन साह एवं उनके पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


स्वर्ण व्यवसायी के छोटे बेटे विकास ने बताया कि दुकान बंद कर उनके पिता और भाई घर के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों जैसे ही गोढिया पुल पर चढे। अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और लूटपाट की। लूटने के बाद अपराधियों ने भाई और पापा को गोली मार दी।


वहीं मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गिरोह का तांडव देखने को मिला। साइकिल सवार युवक का मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने हाथ में गोली मारी और मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता