ब्रेकिंग
Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़

एक बच्चे की मां को फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेंग्नेंट होने के बाद महिला को छोड़ प्रेमी हुआ फरार

NAWADA: आजकल लोग स्मार्ट फोन का खूब उपयोग कर रहे हैं। इसके जरीये सोशल साइट से भी जुड़ रहे हैं। यहां तक तो सही था लेकिन सोशल साइट पर किसी भी अपरिचित से दोस्ती करना बिलकुल सही न

एक बच्चे की मां को फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेंग्नेंट होने के बाद महिला को छोड़ प्रेमी हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: आजकल लोग स्मार्ट फोन का खूब उपयोग कर रहे हैं। इसके जरीये सोशल साइट से भी जुड़ रहे हैं। यहां तक तो सही था लेकिन सोशल साइट पर किसी भी अपरिचित से दोस्ती करना बिलकुल सही नहीं है। यह खुद को परेशानी में डालने के समान है। ऐसा ही एक मामला नवादा में सामने आया है जहां शादीशुदा महिला को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। 


फेसबुक फ्रेंड युवक ने झूठा प्यार का वादा किया। शादी का झांसा देकर एक बच्चे की मां का यौन शोषण किया। मंदिर में शादी रचाने के बाद उसे अपने साथ रखा और जब वह पेंग्नेंट हो गयी तब उसे उसी हालत में छोड़कर प्रेमी फरार हो गया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को विवश है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। 


नवादा में एक बच्चे की मां को फेसबुक में एक युवक से प्यार हो गया। प्यार में पागल महिला प्रेमी के झांसे में आकर जमालपुर मुंगेर से अपने बच्चे के साथ नवादा पहुंच आ पहुंची। जहां प्रेमी ने मंदिर में शादी रचाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। उसे कई दिनों तक अपने साथ रखा और जब वह पेंग्रेंट हो गयी तब प्रेमी युवक ने गर्भपात करा दिया और शादी से इनकार करते हुए फरार हो गया।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी फेसबुक फ्रेंड अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी विजय पाल का बेटा राजीव कुमार है। राजीव ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। यहां तक कि मंदिर में ले जाकर शादी भी की। राजीव को पता था कि वह एक बच्चे की मां है इसके बावजूद उसने यह घिनौना काम किया। जब वह उसके बच्चे की मां बनने वाली थी तब जबरन उसने गर्भपात करवा दिया और एक दिन मौका पाकर फरार हो गया। 


पीड़िता ने राजीव के खिलाफ अकबरपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंच गयी जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि राजीव के परिवारवाले भी उसे अपने घर में रखना नहीं चाहते। पीड़िता ने केस के आईओ पर पैसे का डिमांड किये जाने का आरोप लगाया है। उसने इस बात की सूचना जिले के एसपी को भी दी है। एसपी ने कहा कि एक रुपया भी नहीं देना केस हो चुका है हम जांच करवा रहे हैं। अब पीड़िता को बस एसपी साहब पर भरोसा है कि वे उसे न्याय दिला पाएंगे।   

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता