ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

ED Raid in Bihar: मुंगेर के जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर ईडी ने छापेमारी कर वित्तीय दस्तावेजों की जांच की। करोड़ों रुपये की कथित निवेश ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई जारी है।

ED Raid in Bihar
मुंगेर में ईडी की छापेमारी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ED Raid in Bihar: मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फूलका स्थित जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम तड़के ही मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के जागने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी।



ईडी अधिकारियों ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार, टीम इस मामले के प्राथमिक आरोपित जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन, निवेश से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।



बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर फरार होने का आरोप है। 18 नवंबर 2024 को कंपनी के कार्यालय में ताला लगने के बाद बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कांड संख्या 224/24 दर्ज किया गया था।



शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने चिटफंड की तर्ज पर निवेश के नाम पर लोगों से बड़ी रकम जमा कराई और बाद में फरार हो गई। पुलिस जांच के दौरान कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव भी फरार हो गए थे। 



बाद में उन्होंने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता