ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

ED Raid in Patna: पटना में ED की छापेमारी में इंजीनियर के घर से मिले करोड़ों रुपए, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन; संजीव हंस मामले में रेड की खबर

ED Raid in Patna: राजधानी पटना में सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले यह कार्

ED Raid in Patna
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ED Raid in Patna: राजधानी पटना में सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले यह कार्रवाई की है। टेंडर घोटाले में भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


सूचना है कि फुलवारीशरीफ स्थित पूर्णेन्दु नगर में तारिणी दास के ठिकानों पर की गई है। सूत्रों की माने तो अभी तक की कार्रवाई के दौरान ही ईडी को करोड़ों रुपए मिले हैं। जिसकी गिनती के लिए जांच टीम ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई है। 


फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छापामारी की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है टेंडर को मैनेज करने के नाम पर विभाग में बड़ी गड़बड़ी की जा रही थी। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। सुबह-सुबह छापेमारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।