ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

पूर्वी चंपारण में SBI बैंक में चोरी का प्रयास नाकाम, खिड़की काटकर घुसे चोर, SIT गठित

पूर्वी चंपारण के चिरैया स्थित SBI महुआवा शाखा में चोरों ने खिड़की काटकर बैंक में घुसने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर तक नहीं पहुंच सके। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जबकि लापरवाही के आरोप में गश्ती दल के पुलिसकर्मी और चौकीदार को निलंबित..

बिहार न्यूज
लापरवाह पुलिसकर्मी और चौकीदार सस्पेंड
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की महुआवा शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बैंक की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। राहत की बात यह है कि बैंक का लॉकर पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की नकदी या कीमती सामान की चोरी नहीं हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी के असफल प्रयास का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। प्रारंभिक जांच में स्थानीय अपराधियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। जांच टीम बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घटना के समय बैंक का सुरक्षा अलार्म सक्रिय नहीं हुआ था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अलार्म सिस्टम ने काम क्यों नहीं किया और इसमें किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या लापरवाही तो नहीं थी।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल के संबंधित पुलिसकर्मी और चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट