ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime: सिर में गोली मारकर बिजली मिस्त्री की हत्या, इलाके में सनसनी, घर से बुलाकर ले गये थे गांव के 4 लोग

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बिजली मित्री की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने 4 लोगों को आरोपी बनाया है। कहा कि ये लोग उनके पति को घर से बुलाकर ले गये थे।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar crime news: पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बिजली मिस्त्री की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के अजगरवा सिसहनी पंचायत की है जहां नहर के पास धान के पुआल से मृतक की लाश बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।


मृतक के परिजनों ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर विवेक सिंह की लाश पर गई। जिसके बाद इस बात की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वो मौके पर पहुंच गये। फिर सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल थाने की पुलिस भी पहुंच गयी और मामले की छानबीन में जुटी गयी। 


घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी काजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही ललित सिंह, रोशन सिंह, प्रिंस और रंजीत सिंह के ऊपर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। 


मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में चारों आरोपी कार से उनके घर पर पहुंचे थे और इन लोगों ने भी उनके पति विवेक सिंह को बुलाकर घर से साथ ले गये। जहां शराब पिलाकर उनकी हत्या कर शव को पुआल के पास फेंक दिया। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस हत्या का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।