ब्रेकिंग
पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल

बिहार : ड्यूटी पर अवैध वसूली कर रहे 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई

SIWAN : सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुठनी के एएसआई विनोद कुमार, जीरादेई के एएसआई प्रदीप सिंह और जीरादेई थाने के ही 4 होम गार्ड के जवान सहित गुठनी थान

बिहार : ड्यूटी पर अवैध वसूली कर रहे 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  गुठनी के एएसआई विनोद कुमार, जीरादेई के एएसआई प्रदीप सिंह और जीरादेई थाने के ही 4 होम गार्ड के जवान सहित गुठनी थाना के 3 सैप जवान को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि मैरवा ओवरब्रिज पर ट्रकों से अवैध वसूली हो रही थी, उस समय ड्यूटी पर एएसआई विनोद कुमार पेट्रोलिंग में थे और सैप के जवानों के द्वारा वसूली की जा रही थी. इसी मामले में कार्रवाई की गई है. 


पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार का इस पूरे मामले पर कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुछ पुलिसकर्मी ट्रक ड्राईवरों से लेन-देन करते दिखाई दे रहे थे. उन्होंने आंदर थाना के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए दिया था.


जांच करने के बाद इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने एसपी को रिपोर्ट सौंप दी. इसी आधार पर कार्रवाई की गई है और 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से जिला पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता