ब्रेकिंग
दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

ड्यूटी के दौरान नाईट गार्ड करता था शराब की होम डिलीवरी, बाइक और शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार, दूसरा शराब तस्कर मौके से फरार

JAMUI: जमुई की मलयपुर थाने की पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर एसबीआई आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में करीब ढाई साल से नाइट गार्ड का क

ड्यूटी के दौरान नाईट गार्ड करता था शराब की होम डिलीवरी, बाइक और शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार, दूसरा शराब तस्कर मौके से फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई की मलयपुर थाने की पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर एसबीआई आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में करीब ढाई साल से नाइट गार्ड का काम करता था। पुलिस ने उसके  पास से पिट्ठू बैग में रखें 15 लीटर देसी महुआ शराब सहित एक BR 46 A 0106 ब्लैक कलर का पैशन प्रो बाइक जब्त किया है। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी किशोर राम के पुत्र 23 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराब तस्कर रात में नाइट गार्ड का काम एसबीआई आरसेटी संस्थान जमुई में करता था और रात के अंधेरे में नाइट ड्यूटी के दौरान बरहट के जंगली इलाकों से महुआ शराब लाकर तस्करी करता था। मलयपुर थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने इसकी जानकारी पेट्रोलिंग टीम में शामिल एएसआई मनोज कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को दी थी। 


इसी दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटौना पेट्रोल पंप के पास एक  बाइक पर सवार दो युवकों को आते देखा जो पुलिस को देखते ही घबरा कर वे भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक युवक को बाइक समेत धर दबोचा और युवक के पास पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। वही एक अन्य तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया।


बताया जा रहा है की युवक देसी शराब की डिलीवरी करने के लिए जमुई जा रहा था। मामले पर मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जो एसबीआई आरसेटी संस्थान में नाइट गार्ड का काम करता है। पुलिस ने  मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता