ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका

एक पति ऐसा भी: दूसरी महिला के चक्कर में पति बना हत्यारा, गला दबाकर कर दी पत्नी की निर्मम हत्या

NAWADA: जिस कंपनी में पति काम करता था उसी कंपनी में काम करने वाली महिला से अवैध संबंध था। किसी तरह इस बात का पता जब पत्नी को लगी तब वह इस अवैध संबंध का विरोध करने लगी। महिला

एक पति ऐसा भी:  दूसरी महिला के चक्कर में पति बना हत्यारा, गला दबाकर कर दी पत्नी की निर्मम हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA:  जिस कंपनी में पति काम करता था उसी कंपनी में काम करने वाली महिला से अवैध संबंध था। किसी तरह इस बात का पता जब पत्नी को लगी तब वह इस अवैध संबंध का विरोध करने लगी। महिला सहकर्मी के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखने की बात पत्नी करने लगी। लेकिन पति के कानों तक जू तक नहीं रेंगा। उसने पत्नी की बातों को अनसुना कर दिया। और एक दिन उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 


घटना नवादा के काशीचक के उपरावां गांव की है जहां पति ने दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के उपरामा गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। उसका पति हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। जहां कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ उसका नाजायज संबंध है जिसका काजल देवी अक्सर विरोध किया करती थी। लेकिन आज उसे पति ने विरोध करने की सजा दे दी। 


पति ने गला दबाकर उसे मार डाला। इस हत्याकांड में मृतका के ससुरालवाले भी शामिल हैं। काजल की हत्या के बाद ससुरालवाले लाश को चोरी छिपे जलाने ले गये। लेकिन तब तक इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को किसी ने दे दी। आनन-फानन में परिजन श्मशान घाट पहुंच गये और जलती चिता से लाश को निकाला और न्याय के लिए नवादा समाहरणालय पहुंच गये। मृतका के परिजनों का कहना था कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने निर्मम हत्या कर दी और ससुरालवालों ने बिना किसी को सूचना दिये शव को जला रहे थे। 


मृतका के परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। नवादा समाहणालय पहुंचे परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता