ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

दुकान में घुसकर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, कुछ घंटे पहले ही बंधन बैंक में हुई थी 3 लाख की लूट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अभी वैशाली के महनार स्थित बंधन बैंक की शाख

दुकान में घुसकर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, कुछ घंटे पहले ही बंधन बैंक में हुई थी 3 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अभी वैशाली के महनार स्थित बंधन बैंक की शाखा में घुसकर अपराधियों ने दिनदहाड़े 3 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि अपराधियों ने फिर एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। शाम होते होते अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


वैशाली के हाजीपुर के सुभाष चौक स्थित स्वर्णाभूषण व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। नीलम ज्वेलर्स में 5 के संख्या में घुसे अपराधियों ने सर्राफा व्यवसायी सुनील कुमार प्रियदर्शी की गोली मारकर हत्या कर दी। आभूषण कारोबारी सुनील वीरपुर कॉलोनी के रहने वाले थे और सुरेश प्रसाद  के बेटे थे। जिनकी बदमाशों ने दुकान में घुसकर हत्या कर दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस और एसडीपीओ राघव दयाल पूरी घटना की एक-एक बिन्दूओं की जांच कर रहे हैं। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके के व्यवसायी इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि गोली लगने के बाद स्वर्ण व्यवसायी सुनील कुमार प्रियदर्शी को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था। जब उन्हें लेकर परिजन पटना जा रहे थे तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी जब अपने दुकान पर बैठे हुए थे तभी बाइक सवार अपराधी दुकान में अचानक घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसी क्रम में गोली स्वर्ण व्यवसायी को लग गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं। 


गौरतलब है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले अपराधियों ने बंधन बैंक को अपना निशाना बनाया। चार अपराधियों ने बंधन बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बैंक में करीब 3 लाख की लूट के अलावा अपराधियों दो कर्मियों के मोबाईल फ़ोन की भी चोरी कर अपने साथ ले गए थे। अपराधियों ने महनार थाना से कुछ ही दूरी पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने महनार क्षेत्र के पटेल चौक स्थित बंधन बैंक की शाखा से करीब 3 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता