ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

DSP Adil Bilal Case: रोहतास गोलीकांड में बड़ा एक्शन, सरकार ने जांच का जिम्मा CID को सौंपा, आरोपी DSP बिलाल को PHQ बुलाया

रोहतास में ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल ने बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चला दी थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे. इस मामले की जांच का जिम्मा सरकार ने सीआईडी को सौंप दिया है और आरोपी डीएसपी को पुलिस मुख्यालय बुला लिया है.

dsp adil bilal case
रोहतास गोलीकांड की सीआईडी करेगी जांच
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DSP Adil Bilal Case: रोहतास गोलीकांड में सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। बिहार सरकार ने गोलीकांड के जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है और आरोपी डीएसपी को तत्काल पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल पर गार्ड के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। आरोपी डीएसपी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।


दरअसल, बीते शुक्रवार की रात रात 10:35 से लेकर 10:39 के बीच जन्मदिन की पार्टी कर रहे कुछ युवकों तथा ट्रैफिक डीएसपी मो. आदिल बेलाल के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। जिसके बाद ट्रेफिक डीएसपी आदिल बेलाल ने गोली चला दी थी। गोली लगने से बादल कुमार सिंह नामक युवक की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी एवं उनके बॉडीगार्ड का हथियार जब्त कर लिया था। मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए गए थे।


आरोपी डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता देख विपक्षी दल के साथ साथ सत्ताधारी दल भी अपनी सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि आरोपी को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। अब सरकार ने इस मामले में फैसला लेते हुए जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है और आदिल बेलाल को पुलिस मुख्यालय वापस बुला लिया है।