ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

ड्राइवर को बंधक बनाकर मुंगेर में लूटा गया स्कॉर्पियो बंगाल से बरामद, 3 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

MUNGER: यदि आप किराये पर देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। कार बुकिंग के दौरान सावधानी बेहद जरूरी है क्यों कि लूटेरा गिरोह भाड़े पर कार लेने के बहाने अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे

ड्राइवर को बंधक बनाकर मुंगेर में लूटा गया स्कॉर्पियो बंगाल से बरामद, 3 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
Santosh Singh
2 मिनट

MUNGER: यदि आप किराये पर देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। कार बुकिंग के दौरान सावधानी बेहद जरूरी है क्यों कि लूटेरा गिरोह भाड़े पर कार लेने के बहाने अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र का है। जहां मरीज को बसगढ़ा से खड़गपुर ले जाने को लेकर शुक्रवार की सुबह 10 बजे मोबाइल पर स्कॉर्पियो की बुकिंग की जाती है। स्कॉर्पियो का किराया 1700 रुपये तय भी होता है। मोबाइल पर हुए बातचीत के दौरान दिए गए लोकेशन पर जब स्कॉर्पियो का ड्राइवर शहंशाह पहुंचता है तब पहले से मौजूद 6 लोगों द्वारा हाथ-पैर और मुंह बांध कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया जाता है। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए अपराधी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाता है। जिसके बाद किसी तरह ड्राइवर शहंशाह जान बचाकर वहां से निकला और इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ थाना पहुंचे शहंशाह ने वासुदेवपुर ओपी में मामला दर्ज कराया।


 मामला दर्ज होने के बाद बंगाल की आसनसोल पुलिस ने कोतवाली थाना से संपर्क साधा और स्कॉर्पियो जब्त किए जाने और 3 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। गाड़ी का रजिस्टेशन नंबर और अन्य जानकारी शेयर करने के बाद पता चला कि यह वही स्कॉर्पियो है जिसे मुंगेर से लूटा गया था। इस बात की सूचना मिलते ही मुंगेर पुलिस आसनसोल के लिए रवाना हो चुकी है। 


कोतवाली थाना के इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गाड़ी देने से पहले उचित जानकारी इकट्ठा कर लें । उन्होंने बताया कि मुंगेर में इस तरह कार लूट की यह पहली घटना है।   


रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता