ब्रेकिंग
Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित

डबल इंजन की सरकार में बेलगाम अपराधी, पिस्टल के बल पर दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, पटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

PATNA CITY: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद एनडीए की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही प्रशासन का। यही कारण है कि

डबल इंजन की सरकार में बेलगाम अपराधी, पिस्टल के बल पर दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, पटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद एनडीए की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही प्रशासन का। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे है जो पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 


पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह पथ ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने बाइक सवार को घेर लिया और पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े 7 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पीड़ित ने बाइपास थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटी है। 


पीड़ित ने बताया की वह Amazon कंपनी का कर्मचारी है और जीरो माइल ऑफिस से निकल कर गुलजार बाग सेंट्रल बैंक में 7 लाख रुपया जमा कराने जा रहा था। तभी दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्टल के नोक पर बैग में भरे 7 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। वही बाइक का चाबी भी छीनकर भाग गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता