ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सुखासन सिसवा

दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सुखासन सिसवापट्टी, वार्ड नंबर 8 की है। मृतक की पहचान सुरेश यादव के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है। 




परिजनों का कहना है कि मनीष की हत्या उनके गांव के ही नवल किशोर यादव के बेटे विभूति कुमार और लाल ने की है। दरअसल, मनीष, बिभूति और लाल आपस में गहरे दोस्त थे। गुरुवार की शाम ये तीनों एकसाथ ही बैठे हुए थे, उनलोगों ने मनीष को बगल के ही एक दुकान जाने को कहा तो मनीष ने वहां जाने से मना कर दिया। इसको लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया। 




गुस्से में विभूति ने लाल के पास रखे पिस्टल से मनीष को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने मनीष को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाडा थाना ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। घटना को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता