ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

2 लाख रंगदारी दो तभी धान काटने देंगे, जैसे शोभित मंडल को मारे थे वैसे ही तुम्हें मारेंगे, धमकी देने वाले कुख्यात 2 भाईयों को पुलिस ने दबोचा

JAMUI: जमुई पुलिस को मंगलवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रिंस मिश

2 लाख रंगदारी दो तभी धान काटने देंगे, जैसे शोभित मंडल को मारे थे वैसे ही तुम्हें मारेंगे, धमकी देने वाले कुख्यात 2 भाईयों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस को मंगलवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रिंस मिश्रा और मनीष मिश्रा के रूप में हुई है जो नौकाडीह इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर हत्या,लूट,रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। 


प्रिंस मिश्रा और मनीष मिश्रा पूर्व में भी हुए वार्ड सदस्य शोभित मंडल हत्याकांड में जेल जा चुका है। दो लाख की रंगदारी नहीं देने पर फसल काटने से रोकने और हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दोनों सहोदर भाई प्रिंस मिश्रा और मनीष मिश्रा को लक्ष्मीपुर थाना इलाके के नवकाडीह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों कुख्यात अपराधियों के खिलाफ हत्या लूट,अपहरण का मामला दर्ज है। जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकला है। 


जानकारी के मुताबिक नवकाडीह गांव का कैलू तांती के पुत्र रंजीत तांती ने लक्ष्मीपुर थाना में आवेदन दिया और दोनों पर रंगदारी और हत्या की धमकी का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। आवेदन में गांव के ही एक शख्स जो बंगलुरु में रहता उसने बताया कि उसके खेत की देख रेख उसका बड़ा भाई करता है। खेत में धान काटने के लिए उनके भाई गये हुए थे तभी गांव का मनीष मिश्रा ने धमकी दिया कि छोटे भाई के हिस्से की जमीन में लगे धान को काटने नहीं देंगे जिस प्रकार शोभित मंडल की हत्या किया था, उसी तरह तुम्हारा भी कत्ल कर देंगे। 


मनीष मिश्रा और प्रिंस मिश्रा के द्वारा मोबाईल पर धमकी दी गयी जिसका रिकॉडिंग भी पीड़ित के पास है। मोबाइल पर कहा कि हम बाइक से घुम रहे है,अकेले तुम्हारे भाई को खेत की तरफ देखा था, मन हुआ कि उसकी हत्या कर दें लेकिन छोड़ दिये है। हम जेल से अभी अभी निकले है। रंगदारी दो नहीं तो तुम्हारे घर के किसी भी सदस्य की हत्या कर देंगे। हत्या की डर से 12 नंवबर को मनीष मिश्रा के 1 हजार फिर 17 नंवबर को 50,000 रुपया फोन पे पर भेजा फिर भी धमकी दे रहा है कि 51 हजार से कुछ नहीं होगा और दो लाख की व्यवस्था करो तभी धान काटना, नहीं तो हत्या कर देगें। 


मामले में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि 4 महीना पहले ही यह जेल से छूटा था। कुछ दिनों से सक्रिय हो रहा था। इसके विरुद्ध कोई भी डर से शिकायत नहीं कर रहा था। एक व्यक्ति  के द्वारा रंगदारी मांगने को लेकर लिखित शिकायत किया गया था। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गयी है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी कर दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया है दोनों से पूछताछ की जा रही है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता