ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

दो लाख के इनामी अपराधी को गया पुलिस ने हजारीबाग से दबोचा, TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था शाहनवाज खान

GAYA: दो लाख का इनामी अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शाहनवाज खान उर्फ मोहम्मद अली गया जिले का टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। उसकी गिरफ्तरी को गया पुलिस

दो लाख के इनामी अपराधी को गया पुलिस ने हजारीबाग से दबोचा, TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था शाहनवाज खान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: दो लाख का इनामी अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शाहनवाज खान उर्फ मोहम्मद अली गया जिले का टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। उसकी गिरफ्तरी को गया पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। झारखंड के हजारीबाग जिले से उसकी गिरफ्तारी हुई। 


अपराध नियंत्रण के मद्देनजर गया एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गया जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो लाख रूपये का इनामी कुख्यात अपराधी शाहनवाज खान उर्फ मो.अली को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए गया एसपी के नेतृत्व में तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी एवं थानाध्यक्ष चेरकी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 


जिसके बाद इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। पुलिस ने गया के चेरकी थाना क्षेत्र के खाप गांव निवासी स्व. आलम खान उर्फ तौहिद खान के बेटे शाहनवाज खान उर्फ मो. अली को दबोचा। वह कई कांडों में फरार चल रहा था फिलहाल वो झारखंड के हजारीबाग स्थित लोहसिघना थाना क्षेत्र में पुलिस से छिपकर रह रहा था। तभी इस बात की जानकारी गया पुलिस को मिली।


 जिसके बाद उसे हजारीबाग में घेरा गया और गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस हजारीबाग गई हुई थी और वहां रहकर पुलिस ने यह सफलता हासिल की। बताया जाता है कि हजारीबाग के शाह पीर बाबा के मजार पर वो आया हुआ था तभी वहां पुलिस पहुंच गयी जिसे देखकर वो भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। 


शाहनवाज हत्या का आरोपी है। उसके खिलाफ बोधगया (चेरकी) थाने में कांड संख्या-532/18 दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही वो फरार चल रहा था।  अनुसंधान प्रांरभ किया गया था, अनुसंधान के क्रम में पकड़ाये अभियुक्त शहनवॉज खान उर्फ मो अली की संलिप्तता उक्त कांड में पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।