ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

दो लड़कियों पर एसिड अटैक : पर्स चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने की मिली सजा

DESK : एक साथ दो लड़कियों पर एसिड फेंके जाने का एक मामला यूपी में सामने आया है। सुबह में जब दोनों लड़किया अपनी-अपनी साइकिल लेकर निकली थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने दोनों के श

दो लड़कियों पर एसिड अटैक : पर्स चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने की मिली सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : एक साथ दो लड़कियों पर एसिड फेंके जाने का एक मामला यूपी में सामने आया है। सुबह में जब दोनों लड़किया अपनी-अपनी साइकिल लेकर निकली थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने दोनों के शरीर पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। 


यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एसिड फेंके जाने से दोनों लड़कियां बुरी तरह झुलस गयी हैं। दोनों को आनन-फानन में गौरीबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 


लड़कियों पर एसिड अटैक करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने पूछताछ के क्रम में बताया कि बीते दिनों उसका पर्स किसी लड़के ने छीन लिया था। तब इस बात की शिकायत पुलिस से की गयी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पर्स छीनने की शिकायत दर्ज कराने के बाद बदमाशों ने उन पर एसिड से हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।