ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल

दो हत्या सहित कुल 11 मामलों में अभियुक्त अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जिले के टॉप टेन क्रिमिनल लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी शशि राय और उसके दो गुर्गे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराध

दो हत्या सहित कुल 11 मामलों में अभियुक्त अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जिले के टॉप टेन क्रिमिनल लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी शशि राय और उसके दो गुर्गे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लोडेड कारबाईन, तीन देसी कट्टा, 12 कारतूस, मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद किया है. 


कुख्यात शशि राय पर 11 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है और कई बार जेल जा चुका है जो कि पिछले 1 वर्ष से जमानत पर बाहर रह रहा था. शशि राय की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी विकास वर्मन का बताना है कि यह जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था. अभी हाल ही में इसने मुफस्सिल थाना इलाके में मनमोहन झा की हत्या की और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली में लक्की यादव की हत्या में शामिल था.


शशि राय की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी पिछले 72 घंटे से लगातार जिले और जिले के बाहर छापेमारी कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली की कुख्यात शशि राय झारखंड भागने की फिराक में है. इसी बीच एसआईटी ने इसे मोहनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. एसपी का बताना है कि गिरफ्तार अपराधी ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसकी गिरफ्तारी से अपराध पर लगाम लगेगा.