ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 3 लाख से अधिक की लूट, मालिक और कर्मचारी को कट्टा और हथौड़ी से पीटकर किया घायल

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले के तिलौथू से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह के पास स्थित एक पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बाइक सवार हथियारब

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 3 लाख से अधिक की लूट, मालिक और कर्मचारी को कट्टा और हथौड़ी से पीटकर किया घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले के तिलौथू से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह के पास स्थित एक पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 3 लाख से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।


बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप का मालिक संजीव रंजन और कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की है। लूट का विरोध करने पर हथौड़े से हमला कर मालिक और कर्मी का सिर फोड़ डाला और तीन लाख से अधिक रुपये लूट लिया। पेट्रोल पंप से कैश लूटने के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद घायलों को तिलौथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


मिली जानकारी के अनुसार 3 लाख से अधिक की लूट हुई है। निमियाडीह के रंजन फ्यूल सर्विस नामक पेट्रोल पंप के कर्मी मनोज ने बताया कि अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा और हथौड़ी थी। पैसे लेकर सभी अपराधी पहाड़ की तरफ भाग निकले। वहीं पुलिस ने लूटेरों के दोनों  बाइक को बरामद कर लिया है। बता दें कि यह पेट्रोल पंप सासाराम से तिलौथू जाने वाले रास्ते में निमिया डीह में स्थित है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें