ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, कैश वैन से दो करोड़ लूट ले गए बदमाश

KISHANGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना किशनगंज सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के चाकुलिया

दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, कैश वैन से दो करोड़ लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना किशनगंज सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित रामपुर पेट्रोल पंप के पास की है। यहां बदमाशों ने हथियार के बल पर एसबीआई के कैश वैन से दो करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।


दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। दो करोड़ से अधिक की लूट के इस मामले को शुरुआती जांच में पुलिस संदिग्ध मान रही है। 


फिलहाल पुलिस कैश वैन के ड्राइवर और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है। कैश वैन के ड्राइवर ने किशनगंज टाउन थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद किशनगंज पुलिस ने वारदात की सूचना बंगाल पुलिस दी।