ब्रेकिंग
Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यवसायी से लूट, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग

SUPAUL: सुपौल में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधियों ने एक बार फिर त्रिवेणीगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने सीमें

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यवसायी से लूट, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधियों ने एक बार फिर त्रिवेणीगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट कारोबारी से एक लाख रुपये लूट लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


त्रिवेणीगंज में सीमेंट व्यवसायी कृष्णा अग्रवाल से अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिया। दिनदहाड़े दुकान में घुसे बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र मुख्य बाज़ार के गर्ल्स हाई स्कूल रोड की है। कैश लूटने के बाद अपराधी दहशत फैलाने की मकसद से फायरिंग करते हुए फरार हो गये। 


घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत व्याप्त है। वही परिजन भी काफी डरे सहमे हैं। लूट की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता