ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बाबा ने खोला अय्याशी का अड्डा, बलात्कार के 3 केस में हुआ अरेस्ट

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो अय्याशी का अड्डा चला रहा था. पुलिस ने इस ढोंगी को बलात्क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो अय्याशी का अड्डा चला रहा था. पुलिस ने इस ढोंगी को बलात्कार के 3 केस में गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला नरसिंहपुर थाना इलाके का है. जहां पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु धर्मेंद्र दास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ बलात्कार के तीन मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने धर्मेंद्र को नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. धर्मेंद्र दास दुबे के खिलाफ POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. क्योंकि एक पीड़िता नाबालिग लड़की बताई जा रही है.


इस मामले में जानकारी मिली है कि आरोपी ढोंगी बाबा धर्मेंद्र दास नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम नांदिया बिलहरा में साकेत धाम नामक आश्रम चलाता है. जिले के एसपी अजय सिंह का कहना है कि चार पीड़ितों ने सटाला पुलिस स्टेशन में धर्मेंद्र दास के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ की शिकायत की है.


पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र दास के आश्रम पर 4 अगस्त को छापा मारा गया था और उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा, कई पेन ड्राइव और वीडियो सीडी बरामद की गई थीं. कथित तौर पर गॉडमैन ने एक ही गांव की तीन महिलाओं के साथ यौन शोषण किया था और कई महीने से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. आश्रम से जब्त किए गए सबूतों में कई वीडियो सीडी भी पाई गईं जिसके माध्यम से पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जा रहा था. वहीं, परिवार के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि वे बदनामी के डर से शिकायत नहीं करना चाहते थे.

टैग्स