ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या, कैदियों के बीच मचा हड़कंप, जान खतरे में होने की बात पहले ही कही थी

DHANBAD: धनबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जेल के अंदर गोली मारे जाने की घटना से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके ब

धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या, कैदियों के बीच मचा हड़कंप, जान खतरे में होने की बात पहले ही कही थी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DHANBAD: धनबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जेल के अंदर गोली मारे जाने की घटना से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद धनबाद DC, SSP समेत तमाम अधिकारी धनबाद जेल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि गैंगस्टर अमन सिंह नीरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। 


जेल के अंदर उन्हें गोली मारी गयी गई जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। बताया यह भी जा रही है कि पहले जेल में बंद कैदियों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद पगली घंटी बजी थी। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत 4 लोगों की हत्या के आरोपी अमन सिंह धनबाद जेल में बंद थे इनकी हत्या जेल में ही कर दी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं। 


बताया जाता है कि कोयलांचल में दहशत और आतंक का रूप अमन सिंह अख्तियार कर चुका था। कई व्यवसायी और डॉक्टर अमन सिंह के नाम सुनते ही दहशत में हो जाते थे। धनबाद के सर्जन डॉ. समीर कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने के बाद क्लीनिक बंद कर डॉक्टर धनबाद छोड़कर कर चले गये थे। जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स और बीजेपी आंदोलन पर उतर आए थे।


 पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के आरोपी अमन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब अमन सिंह ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया था। कहा था कि उनके जान को खतरा है। अमन सिंह ने बच्चा सिंह और हर्ष सिंह से जान को खतरा बताया था। बता दें कि बच्चा सिंह झारखंड के पूर्व मंत्री थे और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के चाचा हैं। जबकि हर्ष सिंह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का देवर भी है।