ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Dhan Varsha tantric scam: फीते से नापता था लंबाई..प्राइवेट पार्ट की पूजा..गैंग को लड़की सप्लाई करता था प्रोफेसर, धनवर्षा केस में बड़ा खुलासा

Dhan Varsha tantric scam: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी शामिल है। यह गिरोह युवक-युवतियों को काला जादू और धन लाभ के झांसे में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था।

Dhan Varsha tantric scam
फीते से नापता था लंबाई..प्राइवेट पार्ट की पूजा..गैंग को लड़की सप्लाई करता था प्रोफेसर, धनवर्षा केस
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
4 मिनट

Dhan Varsha tantric scam: संभल इलाके के थाना धनारी पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर युवतियों की अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्त में लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है। वह आरोपी मथूरा स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सांइस के प्रोफेसर पद पर तैनात था।


लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा हुआ करती थी

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर युवतियों की सप्लाई करने में अहम रोल निभाता करता था। तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा हुआ करती थी। यहीं नहीं इसके बाद बनाए गए अश्लील वीडियो की बिक्री भी की जाती थी। संभल पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई युवतियों के अश्लील तस्वीरें और वीडियो साथ ही धनवर्षा गिरोह के कोडवर्ड में की गई बातचीत की चैट भी मिली है। पुलिस ने अभी तक की जांच में पाया है कि आरोपी बीते तीन साल से गरीब तबके की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और इस गिरोह से जोड़ने का घृणित कार्य करता था। पुलिस पूछताछ के दौरान गैंग के चार से पांच अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।


5 फीट 6 इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाई जाती थी

पूछताछ में यह भी पता चला है कि लाइब्रेरियन धनवर्षा गैंग में लड़कियों को तांत्रिक गुरू तक पहुंचाने का काम करता था। इससे पहले लाइब्रेरियन के द्वारा 5 फीट 6 इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाई जाती थी। पुलिस ने लाइब्रेरियन के मोबाइल से लड़कियों की लंबाई नापते हुए वीडियो, धन वर्षा कराते हुए वीडियो और कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किए ह बरामद किए हैं, जिसमें वे निर्वस्त्र हालत में फर्श पर दिखाई दे रही हैं। उनके पास तंत्र क्रिया का सामान भी रखा हुआ है।


आरोपी प्रोफेसर को भेजा गया जेल

दरअसल, इस मामले में पिछले 28 मार्च को संभल पुलिस ने गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया था। पकड़े गए अभियुक्त में से डीएन त्रिपाठी के मोबाइल फोन से कई ऑडियों रिकॉर्डिंग बरामद की गई थीं। इसमें युवती लाकर कारीगर से काम कराने की बातचीत हो रही थी। इस बातचीत में प्रोफेसर दशरथ सिंह भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस गैंग ने लडकियों की लंबाई 5 फीट 5 इंच और अन्य कैटेगरी बनाई हुई थीं। केवल ऐसी ही लड़कियां लाने के लिए कहा जाता था, जिसने कभी किसी से शारीरिक संबंध न बनाए हों। पुलिस ने शुक्रवार को जिस आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्त में लिया है। वह ऐसी ही युवतियों की तलाश करता था और गिरोह तक सप्लाई करता था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता