ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

देसी कट्टा लेकर थाने पहुंच गया युवक, हैरान रह गये पुलिसवाले

JAHANABAD: ग्रामीणों को लेकर एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर जहानाबाद के नगर थाने पहुंच गया। जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने सबसे पहले कट्टा को जब्त किया और युवक से प

देसी कट्टा लेकर थाने पहुंच गया युवक, हैरान रह गये पुलिसवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: ग्रामीणों को लेकर एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर जहानाबाद के नगर थाने पहुंच गया। जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने सबसे पहले कट्टा को जब्त किया और युवक से पूछताछ की तब पता चला कि वो न्याय की मांग के लिए गांव वालों को अपने साथ लेकर आया है।


जहानाबाद नगर थाना में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब देसी कट्टा लेकर एक युवक अपने ग्रामीणों के साथ नगर थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई गौरतलब है कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में अहले सुबह आपसी विवाद में दो गुटों के बीच में जमकर मारपीट हुई जीसमें एक गुट के लोग दूसरे गुट पर हमला करने के उद्देश्य से हथियार लेकर पहुंचा।


लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से हथियार लेकर आए युवक से हथियार छीन कर अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना मखदुमपुर थाना के पुलिस को दी गई लेकिन इस मामले में मखदुमपुर थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब सभी ग्रामीण हथियार लेकर जहानाबाद नगर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई फिलहाल नगर थाना के पुलिस देसी कट्टा को अपने कब्जे में लेकर तीनो युवक से पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर नगर थाना के पुलिस जांच कर रही है ।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता