ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

डिलीवरी बॉय पति ने लोन लेकर पढ़ाया, नर्स बनते ही बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पत्नी

GODDA: यूपी की ज्योति मौर्या जैसा मामला झारखंड के गोड्डा जिले में भी सामने आया है। जहां पति को धोखा देकर पत्नी भाग गयी है। पति पेशे से डिलीवरी बॉय है जिसने कर्ज लेकर किसी तरह अपनी

डिलीवरी बॉय पति ने लोन लेकर पढ़ाया, नर्स बनते ही बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पत्नी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GODDA: यूपी की ज्योति मौर्या जैसा मामला झारखंड के गोड्डा जिले में भी सामने आया है। जहां पति को धोखा देकर पत्नी भाग गयी है। पति पेशे से डिलीवरी बॉय है जिसने कर्ज लेकर किसी तरह अपनी पत्नी को पढ़ाया और जैसे ही पत्नी नर्स बन गई वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गयी। अब पति थाने का चक्कर लगाने को विवश है। पीड़ित पति ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी है। 


डिलीवरी बॉय टिंकू यादव और उसकी पत्नी प्रिया कुमार की यह कहानी है। जिसकी चर्चा ज्योति मौर्या की तरह होने लगी है। झारखंड के गोड्डा निवासी टिंकू यादव का कहना है कि वह कठौन का रहने वाला है और जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी वो बढ़ौना की रहने वाली है। शादी के बाद पत्नी प्रिया ने पढ़ाई जारी रखने की बात कही थी। जिसकी बात उसे अच्छी लगी और उसने कहा कि ठीक है तुम आगे पढ़ सकती हो अपना कैरियर बना सकती हो। पति के हामी भरने के बाद पत्नी काफी खुशी हो गयी। जिसके बाद पत्नी की खुशी के लिए टिंकू ने उसे शकुंतला नर्सिंग स्कूल में दाखिला कराया।


पत्नी के पढ़ाई का पूरा  खर्च टिंकू ने उठाया। पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराने के लिए उसने सूद पर ढाई लाख रूपये का कर्ज लिया। टिंकू कर्ज चुकाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा था। वह डिलिवरी ब्यॉय का काम कर रहा था। टिंकू सूद दे देकर परेशान हो गया था उसके माथे पर जो कर्ज थे वो किसी तरह चुकाना चाहता था इसलिए वो कड़ी मेहनत कर रहा था। उधर उसकी पत्नी प्रिया की दोस्ती इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दिलखुश राउत से हो गयी। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गया किसी को पता नहीं चला। जब पत्नी ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर नर्स बन गयी तब उसने ऐसा काम किया कि पति का गहरे सदमे में चला गया। प्रिया अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई और वहां जाकर उसने कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी के साथ शादी की तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसे देखने के बाद पति टिंकू को गहरा सदमा लगा है। अब वह न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।