ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

दिल्ली में बदमाशों ने गुलेल से तोड़ा कार का शीशा, फिर व्यापारी से लूट ली 1 करोड़ की ज्वेलरी

Delhi Crime News: दिल्ली में बदमाशों ने एक व्यापारी से 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली है। बदमाशों ने गुलेल मारकर कार का शीशा तोड़ा फिर लूट की घटना को अंजाम दिया।

 Delhi Crime News:
व्यापारी के कार से गहने की लूट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Crime News: देश की राजधानी नई दिल्ली में लूट की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बदमाशों ने व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 1 करोड़ के गहने लूट लिये। दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने व्यापारी की कार का शीशा गुलेल मारकर तोड़ दिया फिर एक करोड़ के गहने लूट लिए। 


दरअसल ज्वेलरी व्यापारी करोल बाग स्थित अपने ज्वेलरी शोरूम से शालीमार बाग अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।  मंगलवार रात वे शोरूम से शालीमार बाग अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार में गहनों से भरा बैग रखा हुआ था। पीड़ित व्यापारी जब लक्ष्मीबाई कालेज के पास पहुंचे और ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रुकी। तभी दो स्कूटी सवार बदमाश आ गए।


बदमाशों ने पहले गुलेल मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। फिर कार से गहनों से भरा बैग निकाल लिया और सराय रोहिल्ला की ओर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा लूटे गए गहनों की कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता