ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Lal Kila jama Masjid Bomb Threat: लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियां

Lal Kila jama Masjid Bomb Threat: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

Lal Kila jama Masjid Bomb Threat
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lal Kila jama Masjid Bomb Threat: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। 


धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम स्पॉट पर पहुंची और पूरे इलाके की सघन जांच की हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तू बरामद नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े नौ बजे जामा मस्जिद और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था, जिसके बाद वहां जांच पड़ताल की गई। 


दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि धमकी भरा कॉल आने के बाद बन निरोधक दस्ता और सीआईएसएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की सघन जांच की है लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तू बनामद नहीं हुई है। जांच के दौरान जांच के दौरान पाया गया कि धमकी भरा जो कॉल आया था, वह फर्जी था। पूरी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। इससे पहले स्कूल, अस्पताल और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। लगातार ऐसे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस कॉल का पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा कॉल किसने और कहां से किया है।