ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

दिल्ली की फ्लाइट से पटना पहुंचा था कारोबारी, बीच रास्ते में बैग से हो गई लाखों की चोरी

PATNA: ट्रेन और बसों में यात्रियों के सामान का चोरी हो जाना तो आम बात है लेकिन अगर फ्लाइट में किसी का सामान चोरी हो जाए तो इसे क्या कहेंगे? फ्लाइट के भीतर से लाखों रुपए चोरी ह

दिल्ली की फ्लाइट से पटना पहुंचा था कारोबारी, बीच रास्ते में बैग से हो गई लाखों की चोरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ट्रेन और बसों में यात्रियों के सामान का चोरी हो जाना तो आम बात है लेकिन अगर फ्लाइट में किसी का सामान चोरी हो जाए तो इसे क्या कहेंगे? फ्लाइट के भीतर से लाखों रुपए चोरी होने का एक ऐसा ही मामला पटना में सामने आया है। भोपाल से पटना पहुंचे एक शख्स ने उसका सामान चोरी होने की शिकायत की है। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है। पीड़ित कारोबारी ने पटना के हवाई अड्डा पुलिस को घटना की जानकारी दी है।


दरअसल, शनिवार को कारोबारी देवानंद झा भोपाल से पटना आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट पर सवार हुए थे। उनकी फ्लाइट दिल्ली होते हुए शनिवार की रात पटना एयरपोर्ट पहुंची। पटना पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने बैग को देखा तो उसका लॉक टूटा हुआ पाया। बैग का लॉक टूटा देखकर देवानंद झा दंग रह गए। जब उन्होंने अपना बैग खोलकर देखा तो बैग से पौने दो लाख रुपए गायब थे। इसके बाद देवानंद ने पटना एयरपोर्ट में मौजूद विमान कंपनी के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी।


कारोबारी देवानंद ने बताया है कि जब उन्होंने घटना की जानकारी विमान कंपनी के अधिकारियों क दी तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि चोरी पटना में नहीं बल्कि दिल्ली में हुई होगी, इसकी जांच कराई जाएगी। विमान कंपनी के कर्मियों की टाल मटोल के बाद देवानंद ने हवाई अड्डा थाने को अपना आवेदन दिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के बाद पता चल जाएगा कि पैसों की चोरी कहां हुई है। पटना एयरपोर्ट के सीसीटीवी में अगर ऐसा मामला सामने आता है तो केस दर्ज किया जाएगा, नही तो मामले को दिल्ली पुलिस देखेगी।