ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

क्रूरता की सारी हदें पार: डिलीवरी ब्वॉय को नंगा करके पीटा, बेहोशी की हालत में मुंह पर किया पेशाब

दिल्ली से सटे सेहतपुर इलाके में फूड डिलीवरी ब्वॉय के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई। कुछ बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय सत्यम दूबे और उसके साथी विक्रांत को अगवा कर नंगा करके बेरहमी से पीटा। बेहोशी की हालत में सत्यम के चेहरे पर पेशाब किया गया...

delhi news
डिलीवरी ब्वॉय को बनाया निशाना
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। फूड की डिलीवरी करने वाले दो युवकों से लूटपाट की कोशिश की। जब जेब से पैसा नहीं निकला तब दोनों को अगवा कर लिया। दोनों को एक सुनसान जगह पर ले गया और नंगा कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों चीखते रहे चिल्लाते रहे लेकिन बदमाशों के कान तक जूं नहीं रेंगा। किसी को भी उन पर दया नहीं आई। मारपीट कर बदमाशों ने 6 हजार रुपये लूट लिया।


 इस दौरान एक डिलीवरी ब्वॉय बदमाशों के चंगूल से भागने में सफल रहा लेकिन दूसरा युवक वही रह गया। जिसकी बदमाशो ने इतनी पिटाई कर दी कि वो बेहोश हो गया। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाये गये हैं। फिलहाल पल्ला थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना दिल्ली से सटे फरिदापुर के सेहतपुर की है। इस घटना से अन्य डिलीवरी ब्वॉय में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वो पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि फरिदाबाद स्थित सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी सत्यम दूबे सेक्टर-37 स्थित फूड कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। 


पीड़ित सत्यम ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर रात उसके पास सेहतपुर नया पुल के पास स्थित मानवी प्लेस में रह रहे एक ग्राहक का आनलाइन आर्डर आया था। आर्डर मिलते ही वह बाइक से खाना पहुंचाने मानवी प्लेस पहुंच गया। वहां उसका एक दोस्त विक्रांत मिल गया जो किसी और का ऑर्डर लेकर पहुंचा था। ऑर्डर देने के बाद दोनों लौट रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। फिर दोनों को चौहान कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के पास खाली प्लॉट में ले जाकर जमकर पिटाई की गयी।


 दो घंटे तक मारपीट की गयी जिसके कारण वे बेहोश हो गये। जेब से 6200 रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया गया। पीड़ित ने बताया कि जेब में कम पैसा रहने की वजह से उसे पूरी तरह से नग्न कर दिया गया। नंगा करके पीटने के बाद चेहरे और शरीर के अन्य भागों पर पेशाब किया गया। किसी तरह दोस्त विक्रांत ने घटना की जानकारी पिता को दी। जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना देकर घटनास्थल पर जाने की अपील की। 


जब विक्रांत ने अपने दोस्त को बताया कि उसने पिता के जरिये पुलिस को सूचना दे दी है। यह बात बदमाशों के कान तक जैसे ही पहुंची वो नग्न अवस्था और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पकड़े जाने के डर से मोबाइल भी वही छोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया डिलीवरी ब्वॉय को रिहा कराया। पल्ला थाने की पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो चुकी है। उनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बॉबी, दीपक और धीरज के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वही डिलीवरी ब्वॉय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।