ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

IRCTC टेंडर घोटाला मामले पर दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में बहस, अब 21 अप्रैल को अगली सुनवाई

लालू परिवार ने कहा कि CBI के आरोप झूठे, चुनिंदा और प्रेरित हैं। CBI के पास इस मामले में उन पर मुकदमा चलाने के लिए सबूतों का अभाव है।

BIHAR
कोर्ट में सुनवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: IRCTC टेंडर घोटाला मामले पर दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में आज बहस हुई। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।  इस मामले पर आरोप तय करने को लेकर शनिवार को दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में बहस हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोर्ट से आरोप मुक्त करने की मांग की। 


उन्होंने कहा कि CBI का मामला "पिक एंड चूज" पर आधारित है। उन्होंने कहा कि CBI ने उनके खिलाफ आरोप झूठे लगाए हैं। लालू परिवार ने कहा कि CBI के आरोप झूठे, चुनिंदा और प्रेरित हैं। CBI के पास इस मामले में उन पर मुकदमा चलाने के लिए सबूतों का अभाव है। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी। लालू और उनके परिवार की ओर से वरिष्ठ वकील ने दलील दी है। बता दें कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव व अन्य इस मामले में आरोपी हैं। इस मामले में आरोप तय करने पर CBI की दलीलें पूरी  हो चुकी है। अब लालू परिवार की ओर से मामले में बहस जारी है।

टैग्स