ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, BJP विधायक के रिश्तेदार थे दोनों

DELHI : दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके के एक घर के बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिली है. दोनों के शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं और दोनों की डेड बॉडी खून से लथपथ थी. इस घटना के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके के एक घर के  बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिली है. दोनों के शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं और दोनों की डेड बॉडी खून से लथपथ थी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई.


प्रथम दृष्या मामला पति द्वार पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है. पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है.


खबर के मुताबिक दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और उनका एक 5 साल का बेटा भी है. दोनों पति-पत्नी प्रह्लादपुर इलाके में किराए के घर रहते थे. बुधवार की सुबह जब देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पति के पेट पर चाकू से वार किया गया था तो वहीं पत्नी के गले पर चाकू से वार किया गया था.

बताया जाता है कि मृतक महिला अलीगढ़ से बीजेपी विधायक की साली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.