ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

जमुई में दिनदहाड़े लूट की वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक के पिता को बनाया शिकार

दरअसल शिक्षक पिता 50 साल वर्षीय विजय पांडेय अपने बेटे के डीएलएड में एडमिशन के लिए बैंक से एक लाख रूपये की निकासी कर पैदल घर जा रहे थे,तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने सारा पैसा लूट लिया और मौके से फरार हो गये।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 का है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग से 1 लाख रुपये लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बुजुर्ग बैंक से पैसे की निकासी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाने पर लिया। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।


क्या है मामला?

घटना सोमवार की दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, गरसंडा गांव निवासी 50 वर्षीय विजय पाण्डेय, जो एक शिक्षक के पिता हैं, अपने बेटे विपुल पाण्डेय के डीएलएड नामांकन के लिए बैंक ऑफ इंडिया से 1 लाख रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे। करीब 3 बजे उन्होंने बैंक से पैसे निकाले और पैदल ही गरसंडा की ओर रवाना हुए।


करीब एक घंटे बाद, जब वे भक्षियार से गरसंडा जाने वाली सड़क पर पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास आए और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बिना कुछ कहे झटके में विजय पाण्डेय के पासबुक, जरूरी दस्तावेज और रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

लूट की वारदात के तुरंत बाद विजय पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही जमुई टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। साथ ही इलाके में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है।


स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के मुख्य इलाकों में ही अगर बदमाश इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का भरोसा कैसे कायम रहेगा? पुलिस पर अब इस मामले को सुलझाने और अपराधियों को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता