ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

दारोगा ने डीएसपी को दी मर्डर की धमकी, कहा - ट्रांसफर कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा

DESK : पुलिसवालों के नए-नए कारनामें आये दिन सामने आते रहते हैं. दबंग दारोगा से जुड़ा हुआ ऐसा ही एक नया कारनामा सामने आया है. जो खबर सामने आई है उसमें एक दारोगा डीएसपी को मर्डर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : पुलिसवालों के नए-नए कारनामें आये दिन सामने आते रहते हैं. दबंग दारोगा से जुड़ा हुआ ऐसा ही एक नया कारनामा सामने आया है. जो खबर सामने आई है उसमें एक दारोगा डीएसपी को मर्डर की धमकी दे रहा है. दरोगा का कहना है कि या तो जिले में सीओ साहेब रहेंगे या तो वो दारोगा खुद रहेगा. दारोगा का कहना है कि जिले से उसका ट्रांसफर कर दिया जाये नहीं तो डीएसपी को गोली मार देगा. 


दरअसल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स यूपी पुलिस का दारोगा है. जो स्थानीय सीओ को पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे रहा है. दरोगा सचिन दयाल मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह वह रामपुर ड्यूटी करने कार से जा रहा था. पुलिस लाइन स्थित एसआईएमटी आफिस के पास अचानक उसकी कार बंद हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे सीओ देवेंद्र यादव की कार उसकी गाड़ी से मामूली रूप से टकरा गई. इसके बाद दरोगा और  सीओ आपस में भिड़ गए. डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात सीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी. 


एसएसपी को रिपोर्ट भेजे जाने से नाराज दारोगा आगबबूला हो उठा. एसपी देहात उदय शंकर सिंह से भी शिकायत की थी. उसने वीडियो बनाकर डीएसपी को मर्डर की धमकी दे डाली. दारोगा ने कहा कि जिले में या तो मैं रहूंगा या फिर सीओ रहेंगे. सीओ पर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. वीडियो वायरल करना दरोगा को अब महंगा पड़ गया है. आईजी रमित शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है. दारोगा के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए विभाग को भी निर्देश दिए हैं. 



टैग्स