ब्रेकिंग
निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद

दरभंगा लूटकांड का खुलासा: जेल में बनी थी दो करोड़ के आभूषण लूट की प्लानिंग, महिला समेत 12 गिरफ्तार; 44 लाख के जेवर बरामद

Bihar Crime News: दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, इस लूटकांड की पूरी प्लानिंग जेल से रची गई थी. इस मामले में अबतक महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 44 लाख का सोना-चांदी बरामद किया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हुए करीब 2 करोड़ रुपये के सोना-चांदी लूट कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अब तक महिला सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात की साजिश दलसिंहसराय जेल में बंद भोला सिंह ने रची थी, जबकि बेगूसराय, मधुबनी और दरभंगा जिले के करीब 20 अपराधियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।


लहेरियासराय थाना क्षेत्र से लाइनर की भूमिका निभाने वाले ऋषिकेश सोनी और अभिषेक कुमार उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं लूट का सामान छिपाने के आरोप में बेगूसराय की उषा देवी को भी पुलिस ने पकड़ा है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि अब तक 156.44 ग्राम सोना और 8.630 किलोग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये है, बरामद की जा चुकी है।


उन्होंने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे, जिन्हें पकड़ने के लिए बिहार एसटीएफ, उत्तर प्रदेश एसटीएफ, असम पुलिस और दरभंगा एसआईटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, 9 गोलियां, चार मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल भी जब्त किए हैं।


बता दें कि 3 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने प्रेम ज्वेलर्स से करीब 700 ग्राम सोना, 20-25 किलो चांदी और 10 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। हालांकि नकद राशि की बरामदगी संभव नहीं हो सकी है। पुलिस अब भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता